हाजीपुर, दिसम्बर 22 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। महिसौर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के यदुनंदनपुर गांव स्थित एक घर से 5 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार की है। महिला कारोबारी की पहचान यदुनंदनपुर निवासी रामबाबू सहनी की पत्नी कारी देवी के रूप में की गई है। इस मामले में महिसौर थाना के अवर निरीक्षक पुरुषोत्तम कुमार द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कारी देवी को उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद आरोपी बनाया गया है। बरामद देसी शराब को जप्त करते हुए गिरफ्तार महिला कारोबारी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा हाजीपुर भेज दिया गया। बताया गया है कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कारी देवी अपने घर में देसी शराब रखकर खरीद बिक्री कर रही है। पुलिस जब छापेमारी को पहुंची तो वह भागने का प्रयास की जिस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.