सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- सीतामढ़ी। बेलसंड थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए देशी चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदौली गांव निवासी मो. सदरे आलम के रूप में की गई है।थानाध्यक्ष जंगो राम ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद त्वरित कार्रवाई के लिए पीटीसी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...