देसी शराब के साथ एक ऑटो जप्त
हाजीपुर, जून 21 -- रुस्तमपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल की पूर्वी ढलान के पास से 400 लीटर देसी शराब जप्त की है। साथ ही पुलिस ने एक ढ़ाला बॉडी सीएनजी ऑटो भी जप्त की है। हालांकि पुलिस गाड़ी को देखकर कारोबारी फरार हो गया। तस्कर को गिरफ्तार नहीं किया है। इस संबंध में रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिक्स लेन पुल की पूर्वी ढलान के पास से एक ढ़ाला बॉडी सीएनजी टेंपो पर लोड 400 लीटर देसी शराब जप्त किया है। शराब एवं ऑटो को जप्त कर थाने पर लाया। इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। तस्कर की पहेचान कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। रमेश भगत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.