प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एक अप्रैल से लागू होने वाली नई आबकारी नीति में नए प्रावधान किए गए हैं। कोटेदारों(अनुज्ञापी) को राहत देने वाली इस नीति में पहली बार देसी शराब में 100 एमएल का मिनिएचर 'बच्चा' उतारा गया है। 42.8 डिग्री तीव्रता वाला यह 'बच्चा' बाजार में 50 रुपये का बिकेगा। इससे पीने वालों को बड़ी राहत होगी। नगर निगम सीमा में देसी शराब की कम बिक्री को देखते हुए दुकान का कोटा चार फीसदी किया गया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह आठ फीसदी तक होगा। जिससे कम बिक्री पर कोटोदार पर अधिक उठान का दबाव न रहे। विशेष सचिव अभिषेक आनंद और आबकारी आयुक्त डॉ. आदर्श सिंह की ओर से जारी की गई नई नीति में देसी शराब के दुकानदारों को अब महीनेवार कोटे अलग-अलग तय किए गए हैं। अब तक अंग्रेजी और बीयर में यह सुविधा थी। देसी शराब में जिस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.