बरेली, फरवरी 26 -- भमोरा। आंवला भमोरा रोड पर गांव कुडढा के समीप देसी शराब लेकर जा रहा एक मैजिक खाई में पलट गया। इसमें चालक घायल हो गया राहगीरों ने उसे बाहर निकाला। भुता थाना क्षेत्र के गांव मगरासा निवासी चालक डोरीलाल ने बताया कि वह गुरुवार को बरेली शराब गोदाम से शराब की 253 पेटियां लेकर मनौना स्थित देसी शराब की दुकान पर जा रहा था। आंवला भमोरा रोड पर कुडढा के पास बाइक को बचाने के चक्कर में उसका मैजिक खाई में पलट गया। जिससे उसके हाथ में चोट आई है। उसने कहा कि 253 पेटियों में 70 पेटियों का नुकसान हुआ है। दूसरे वाहन से शराब की पेटियों को मनौना भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...