गोरखपुर, अप्रैल 24 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौनर के बाबू विशुनपुरा चौराहे पर खुले देसी शराब की दुकान का ग्रामीणों ने गुरुवार को जमकर विरोध किया और दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी डुमरी खास सन्तोष कुमार सिंह ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। गौनर गांव के बाबू विशुनपुरा में पंचायत भवन व प्राइमरी स्कूल के समीप ठेका देसी शराब की दुकान तीन दिन पूर्व खोली गई है, जिसे लेकर ग्रामीणों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। गुरुवार को लगभग सौ से ज्यादा महिलाओं और गांव के युवकों ने दुकान के सामने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।ग्रामीणों की मांग है कि शराब की दुकान को गांव से बाहर खोला जाए। उनका कहना है कि जिस जगह दुकान खोली गई है, उसके ठीक सामने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.