सीतामढ़ी, मार्च 9 -- सोनबरसा। पुलिस ने शनिवार की रात गश्ति के दौरान अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में दो बाइक सहित नेपाली सौंफी व अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर को पकड़ने में सफलता पाई है। पकड़े गए तस्कर की पहचान भुतही थाना क्षेत्र के बंदरझुला गांव निवासी वीरेन्द्र राम के पुत्र रिशव उर्फ कृष्ण कुमार, डुमरा थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी राम विलन प्रसाद के पुत्र विकास कुमार और बेला थाना क्षेत्र के नरंगा गांव निवासी राम अशीष राम के पुत्र ओम प्रकाश राम के रुप में की गई है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ति के दौरान प्रशिक्षु अनि सुजीत पासवान व शस्त्र बलों ने पकड़िया गांव के समीप नेपाल से बाइक से आ रहा था। उसी बीच बाइक पर रख दो प्लास्टिक के बोरी में तीन सौ एमएल के 300 बोतल नेपाली सौंफी शराब व एसी ब्लैक 375 एमएल के 48 बोतल ...