देसी-विदेशी शराब के साथ धंधेबाज धराया
बक्सर, मई 22 -- पेज तीन के लिए ----- कृष्णाब्रह्म। थाना क्षेत्र के कठार खुर्द गांव में छापेमारी कर पुलिस ने देसी व विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। उसके पास से 11 शीशी देसी और 48 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि दूरभाष पर गुप्त सूचना मिली थी कि कठार खुर्द गांव में शराब की बिक्री हो रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस की एक टीम फौरन रेखांकित स्थान की घेराबंदी कर दी। वहां जांच के दौरान उसने 11 शीशी देसी और 48 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद किया। इस दौरान उसने बाल्मिकी मौर्य नामकएक धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को न्यायिक कार्रवाई के लिए उसे बक्सर कोर्ट भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.