शामली, अगस्त 23 -- नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज, जलालाबाद की अनूठी बगिया इन दिनों आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। विद्यालय परिसर में देश-विदेश की विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों फलदार, औषधीय एवं सजावटी पौधे लगाए गए हैं। प्रधानाचार्य अदीब अहमद ने इस वाटिका को "पंचवटी नक्षत्र धन्वन्तरि वाटिका" नाम दिया है और वह स्वयं इसकी देखभाल करते हैं। विद्यालय परिसर में तैयार की गई यह छोटी-सी वाटिका "गागर में सागर" वाली कहावत को चरितार्थ करती है। सीमित स्थान में विभिन्न देशों और क्षेत्रों के पौधों का अनूठा संग्रह देखने को मिलता है। हरियाली और पौधों की विविधता विद्यार्थियों के साथ आगंतुकों को भी आकर्षित करती है। वाटिका में तुर्की की अंजीर, ब्राजील का त्रिबूती काबा, इटली का सैन्जीलो, माल्टा तथा अमेरिकन ऐनाकांडा सहित अनेक विदेशी प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। अलग-अल...