गया, मई 13 -- बांकेबाजार पुलिस ने बुधवार दोपहर थाना क्षेत्र के फुलवरिया घाट से देसी महुआ शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों गिरफ्तार युवक इमामगंज थाने के बेला गांव का धीरज कुमार और दीपक कुमार है। दोनों के पास से पुलिस ने 25 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया है। बांकेबाजार के थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। दोनों के पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। यह भी पढ़ें- देसी महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...