देसी बम के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 6 -- बाबा बेलखरनाथ धाम। दिलीपपुर पुलिस ने सरखेलपुर नहर पुलिया के पास से एक आरोपी को चार देसी बम के साथ गिरफ्तार किया है। प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेजा गया। बेलखरनाथधाम चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार पाठक ने मुखबिर की सूचना पर अपनी टीम के साथ सरखेलपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी की। पुलिस देख एक संदिग्ध भागने लगा तो उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान इन्जिमामुल हक उर्फ तलहा, निवासी यहियापुर थाना दिलीपपुर के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास चार देसी बम बरामद हुए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.