पलामू, जून 30 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पांकी थाना की पुलिस ने पांकी-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग स्थित भरी गांव के समीप से एक युवक को अवैध देशी पिस्तौल एवं एक जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया। लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने मंगलवार को प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि गिरफ्तार युवक किसी शादी समारोह में एक व्यक्ति के खिलाफ वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस की सतर्कता से घटना होने से पहले ही उसे दबोच लिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि वरीय पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना के बाद पांकी थाना पुलिस ने तुरंत छापेमारी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान 21 वर्षीय आरोपी रंजीत कुमार रवि को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। वह भरी का ही रहने वाल है। सहायक अवर निरीक्षक श्याम लाल यादव के लिखित आवेदन पर 30 जून को पांकी थाना कांड संख्या 107/2026 प...