मधेपुरा, मार्च 16 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। जिले के पुलिस कप्तान संदीप सिंह के निर्देश पर बेलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गिदराही वार्ड एक में शनिवार देर रात की गई छापामारी में एक पिस्टल, एक कारतूस , स्मैक, विदेशी शराब, नकद सहित अन्य सामान के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष वरुण कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में चलाए गए समकालीन छापामारी अभियान में गुप्त सूचना पर बेलारी पंचायत के वार्ड एक गिदराही में अजय कुमार यादव के घर बेलारी व भर्राही पुलिस टीम द्वारा छापा मारा गया। छापामारी में उसके घर से एक देसी पिस्टल, एक कारतूस, 5.40 ग्राम स्मैक, एक लीटर 125 मिली विदेशी शराब, 2 मोबाइल, एक डिजिटल तराजू, एक सिल्वर पेपर रोल व 91हजार 470 रुपए नकद बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके पर...