देसी पिस्टल के साथ दो नाबालिग सहित तीन पकड़े गए
बक्सर, जून 12 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। औद्योगिक थाना की पुलिस ने चुरामनपुर के पास एक देसी पिस्टल और एक गोली के साथ एक युवक व दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक चुरामनपुर के पास आरा-बक्सर फोरलेन से कुछ दूर उत्तर एक पेड़ के नीचे ये लोग पिस्टल बेचने के लिए इकट्ठा हुए थे। इस मामले में दो नाबालिग लड़कों के अलावा अहिरौली निवासी अजीत यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़कों ने बताया कि अजीत ने ही उन्हें बेचने के लिए पिस्टल दिया था। (बक्सर से मनोज सिंह) यह भी पढ़ें- देसी पिस्तौल के साथ रिल्स बनाकर वायरल करने वाला युवक हथियार के साथ गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.