फरीदाबाद, अक्टूबर 5 -- फरीदाबाद, सरसमल। अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने 4 अक्तूबर को सेक्टर-48 क्षेत्र से रोहन उर्फ जानू को गिरफ्तार किया। उसके पास से देसी पिस्टल और पांच कारतूस मिले। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से हथियार और कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में एसजीएम नगर थाने में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने हथियार और कारतूस उत्तर प्रदेश के चंबल क्षेत्र से अपने एक साथी से 60 हजार रुपये में खरीदे थे। उसने यह हथियार हवाबाजी के लिए खरीदा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी एसी रिपेयरिंग का काम करता ह...