आरा, मार्च 1 -- आरा। उदवंतनगर थाने की पुलिस ने सबलपुर बेहरा गांव में छापेमारी कर अवैध हथियार और कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह उसी थाना क्षेत्र के सबलपुर बेहरा गांव निवासी शुभम कुमार है। उसके पास से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन और तीन कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गई है। जानकारी के अनुसार उदवंतनगर थाने को सूचना मिली थी कि सबलपुर बेहरा गांव में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध हथियार छुपा कर रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस सबलपुर बेहरा गांव पहुंची और शुभम कुमार के घर छापेमारी कर एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन और तीन कारतूस बरामद किया गया। इसके बाद शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल हथियार के बारे में पूछताछ करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.