देसी पिस्टल, कारतूस और मैगजीन के साथ गिरफ्तार, बाइक जब्त
नवादा, जून 22 -- जिले के नेमदारगंज थाना की पुलिस ने शनिवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर हथियार के साथ चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों में नेमदारगंज थाना क्षेत्र के बड़ैल गांव निवासी सुनील चौहान का पुत्र प्रदुमन कुमार, बेला गांव निवासी सव. चन्दर सिंह का पुत्र राहुल कुमार, बेला गांव निवासी मुरारी सिंह का पुत्र बालमुकुन्द कुमार और नगर थाना क्षेत्र के आनंदपुरा गांव निवासी स्व. रविंद्र सिंह का पुत्र संजीव कुमार उर्फ राजू शामिल है। इन लोगों के पास से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, दो मैगजीन बरामद किए गए हैं। साथ ही एक बाइक जब्त की गई है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बता दें कि सोशल मीडिया पर हथियार और मैगजीन में गोली लोड-अनलोड करने का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। इस मामले को लेकर एसआई मनीष कुमार निराल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.