कानपुर, मार्च 10 -- कल्याणपुर। रावतपुर पुलिस ने देसी तमंचे के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। रावतपुर पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान मामा चौराहे की बाउंड्री वाल के पास से मसवानपुर निवासी आशीष गौतम उर्फ छोटू को देसी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। रावतपुर थानाप्रभारी कमलेश राय ने बताया कि आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट का रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...