देसी चुलाई शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, जेल
पूर्णिया, जून 13 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पांच लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत छप्पन गांव में देसी शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छप्पन गांव में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने छप्पन गांव निवासी मो. नजीम के पुत्र मो. दिलवाज को पांच लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर आरोपी को थाना लाया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.