गया, मार्च 30 -- शहर के जिला परिषद कार्यालय परिसर में किराये के भवन में जिला संयुक्त औषधालय चल रहा है। यहां यूनानी, होम्योपैथी और आयुर्वेदिक तीनों पद्धति से मरीजों का इलाज की सुविधा है। देसी चिकित्सालय के नाम पर लाखों खर्च होने के बावजूद मरीजों को इससे लाभ मिलना चाहिए नहीं मिल पा रहा है। इसका मुख्य कारण यहां डॉक्टर और कर्मियों की कमी है। यहां 13 पद में मात्र चार से काम चल रहा है। यूनानी चिकित्सक का दो साल से पद रिक्तजिला संयुक्त औषधालय में यूनानी, होम्योपैथी और आयुर्वेदिक तीनों पद्धति से इलाज की सुविधा है। यहां के यूनानी चिकित्सक का 29 जुलाई 2024 को निधन हो गया। तब से यह पद रिक्त है। हलांकि आमस से एक चिकित्सक को इसके लिए प्रतिनियुक्त किया गया है जो सप्ताह में एक दिन गुरुवार को यहां आते हैं। इसके अलावा होम्योपैथी में एक चिकित्सक है और आयुर...