लखनऊ, फरवरी 28 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता होली के पर्व को पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से नगर निगम एक सराहनीय पहल कर रहा है। नगर निगम के कान्हा उपवन में देसी गाय के गोबर से होलिका दहन के लिए विशेष लट्ठे तैयार किए जा रहे हैं। इन लट्ठों का धार्मिक, आध्यात्मिक और पर्यावरणीय दृष्टि से विशेष महत्व बताया जा रहा है। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के अनुसार देसी गाय के गोबर से बने लट्ठों के दहन से वातावरण शुद्ध एवं पवित्र होता है तथा प्रदूषण में कमी आती है। 200 से अधिक लट्ठों की खरीद पर निशुल्क होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए सोनू सिंह से मोबाइल नंबर 9140876200 एवं 9451149355 पर संपर्क किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.