देसी किचन हैक्स: गर्मी में दूध खराब होने की टेंशन खत्म, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
नई दिल्ली, मई 21 -- गर्मियों के मौसम में दूध जल्दी फटना एक बहुत आम समस्या मानी जाती है। तेज गर्मी और बढ़ते तापमान की वजह से दूध में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं जिससे वह जल्दी खराब हो सकता है। कई बार सुबह उबाला हुआ दूध शाम तक फट जाता है और लोगों को काफी परेशानी होती है। खासकर जब फ्रिज की कूलिंग सही ना हो या दूध को लंबे समय तक बाहर रखा जाए, तब यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में बार-बार दूध खराब होने से पैसे और समय दोनों का नुकसान होता है। हालांकि, कुछ आसान किचन ट्रिक्स अपनाकर दूध को लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित रखा जा सकता है।दूध को अच्छी तरह उबालें गर्मियों में दूध को सही तरीके से उबालना बेहद जरूरी है। दूध को कम से कम 2-3 बार अच्छे से उबालें। उबाल आने के बाद 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। इससे बैक्टीरिया कम करने में मदद मिल सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.