फरीदाबाद, मई 23 -- फरीदाबाद, सरसमल। एवीटीएस सिकरोना टीम ने अवैध देसी कट्टा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सद्दाम निवासी नूंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गुरुग्राम नहर पुल के पास से पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने सेक्टर-58 और आदर्श नगर थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की दो वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के करीब 25 मामले दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...