देसी कट्टा व दो जिंदा गोली के साथ तीन गिरफ्तार
सीवान, अप्रैल 30 -- दरौंदा। थाना क्षेत्र के मदारीचक गांव के एक बगीचे में पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर देसी कट्टा व दो जिंदा गोली के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक मदारीचक निवासी संजय कुमार साह का पुत्र शिवम कुमार साह, संजय यादव का पुत्र मोहित यादव व बगौरा टोले बंगरा निवासी बोधा यादव का पुत्र बिक्की यादव है। पुलिस का कहना है कि तीनों युवक मदारीचक के बगीचे में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इस मामलें में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.