देसी कट्टा व तीन कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार
खगडि़या, जुलाई 11 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के मानसी थाना क्षेत्र के न्यू बंगलिया गांव से पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम एक बदमाश को एक देशी कट्टा व तीन गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान न्यू बंगलिया के रहने वाले राहुल कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली कि राहुल कुमार अपने घर में अवैध हथियार रखे हुए हैं। इसके बाद एसपी भानू प्रताप सिंह ने मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार व डीआईयू की टीम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्रवाई करने जैसे ही पुलिस न्यू बंगलिया स्थित राहुल कुमार के घर पहुंची, पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगा लेकिन मजबूत घेराबंदी को वह भेद नहीं सका और वह गिरफ्तार किया गया। और उसके घर की तलाशी ली गई तो घर से एक देशी कट्टा व तीन गोली बरामद किया गया। इधर पुलिस बदमाश को न्यायिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.