बेगुसराय, अप्रैल 1 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुसमहौत गांव के समीप पुलिस मंगलवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान शक के आधार पर एक कार सवार को रोका। कार पर सवार दो युवकों को दबोचा गया। पुलिस तलाशी के दौरान कार के अंदर से एक देसी कट्टा, 10 गोलियां बरामद की गयी। कार को जब्त कर लिया गया। पुलिस हत्थे चढ़े आरोपितों में परोरा निवासी नारायण झा का पुत्र संजय झा व सनहा गांव निवासी स्व. राम बहादुर साह का पुत्र कर्मवीर कुमार का नाम शामिल है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार के अनुसार किसी ने गुप्त सूचना दी थी कि चेरियाबरियारपुर की तरफ से एक कार में हथियार के साथ कुसमहौत की ओर रहा है। जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.