गोपालगंज, मार्च 1 -- उचकागांव। स्थानीय थाना क्षेत्र के खरहरवा गांव में पुलिस ने शनिवार की रात में छापेमारी कर एक माह पूर्व देसी कट्टा व एक किलो गांजा बरामदगी मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित खरहरवा गांव का अमरेंद्र राम है। थाने की दरोगा रिंकी कुमारी ने उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तारी की। बीते 29 जनवरी को आरोपित के बथान से देसी कट्टा व गांजा की बरामदगी हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...