सीतामढ़ी, अप्रैल 13 -- सीतामढ़ी, एक संवाददाता। भासर पिकेट पुलिस ने रविवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के भूपभैरो खाप टोला में छापेमारी कर एक व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्थानीय निवासी रामबाबू महतो के रूप में हुई है। पुलिस की अचानक की गई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। पिकेट प्रभारी रविकांत कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखा हुआ है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की। इस दौरान घर के सभी कमरों की बारीकी से तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक कमरे से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.