देसी कट्टा व कारतूसों के साथ बदमाश धराया
बेगुसराय, अगस्त 10 -- गढ़हरा (बरौनी)। गढ़हरा थाना अंतर्गत बारो सलेमपुर वार्ड 16 में पुलिस ने सोमवार को एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर बारो बांध से दिनेश सिंह के 24 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार उर्फ विक्रम कुमार सिंह को एक लोडेड देसी कट्टा, आठ कारतूस, एक खोखा व एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। बताया कि उक्त बदमाश किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से घात लगाए हुए था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.