खगडि़या, जून 10 -- बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने सूचना पर एक युवक को एक देसी कट्टा एवं एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलैठा पंचायत के वार्ड नंबर छह निवासी अमरेंद्र कुमार सिंह के पुत्र रौशन कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बुधवार की सबेरे में पुलिस को सूचना मिली थी गिरफ्तार आरोपी देसी कट्टा से लैस होकर अपने गांव एवं आसपास के क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम गठित कर छापेमारी करवाई गई। जिसमें पुलिस को उक्त सफलता मिली। पुलिस इस संबंध में गिरफ्तार आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह भी पढ़ें- देसी कट्टा व एक कारतूस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...