बेगुसराय, जून 8 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। बाइक सवार युवक को देसी कट्टा लहराते देख लोगों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना सोमवार की सुबह करीब 9 बजे तारा-नरहन मुख्य मार्ग पर फफौत पुल चौक पर हुई।

घटना का विवरण फफौत के ग्रामीणों ने कट्टा लहराने वाले बाइक सवार युवक के साथ बाइक चालक को भी पकड़ लिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए इन युवकों में से एक की पहचान समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के डीह बोरिया गांव निवासी दिनेश महतो के पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है। जबकि, दूसरे युवक की पहचान इसी गांव के बबलू राम के पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में की गई।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार युवकों के पास से मिली बाइक बीआर 33 डी 9113 डीह बोरिया गा...