बक्सर, मार्च 29 -- डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। मुरार थाना क्षेत्र के बगेन गोला-मसर्हिया पथ पर शनिवार की रात पुलिस को देखते बाइक सवार युवक कट्टा सहित बैग फेंक भाग निकले। पुलिस ने बैंग से एक देसी कट्टा, एक कारतूस और एक मिस फायर कारतूस बरामद किया है। अभीतक बाइक सवार युवकों का पुलिस को सुराग नहीं मिल पाया है। शराब कारोबारियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस शनिवार की रात बगेन गोला-मसर्हिया पथ पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच एक बाइक पर सवार युवक आ रहे थे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो तेज रफ्तार से निकल गए। बाइक सवार युवकों ने एक बैग फेंक दिया और अंधेरे में गायब हो गए। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कीहै। अनुसंधानकर्ता दारोगा सोनम कुमारी ने बताया कि बाइक सवार युवकों की पहचान करने की कोशिश हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...