जहानाबाद, मई 10 -- किंजर, निज संवाददाता। किंजर थाना क्षेत्र के किंजर मांझी टोली निवासी कुंदन मांझी को किंजर पुलिस ने देसी कट्टा लहराते हुए रील बनाने के दौरान धर दबोचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार किंजर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लड़के किंजर सूर्य मंदिर के पक्का सीढ़ी घाट पर देसी कट्टा लहराते हुए रील बना रहे हैं। सूचना पाकर किंजर थाना अध्यक्ष सिमरन राज एवं एएसआई शशि कुमार सिन्हा ने अविलम्ब उक्त स्थल पर पहुंचकर देसी कट्टा लिए युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। युवक के साथ अन्य दोस्त भी थे, जो मौका देखकर फरार हो गए। किंजर पुलिस ने गिरफ्तार युवक को आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- देसी कट्टा के साथ रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- कटेया में देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...