जहानाबाद, मार्च 18 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले के रामपुर चौरम थाने की पुलिस को उस समय बड़ी सफलता लगी जब अलावल चक गांव से देसी कट्टा एव पांच जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। रामपुर चौरम थाना अध्यक्ष बैरिस्टर राम ने बताया कि मंगलवार की शाम में गुप्त सूचना मिली कि अलावल चक गांव में धनंजय कुमार अपने घर में अवैध तरीके से हथियार रखे हैं और किसी घटना के अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना के बाद पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी में धनंजय कुमार के घर से एक देसी कट्टा एवं पांच जिंदा गोली बरामद हुआ। इसके बाद धनंजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार धनंजय कुमार से पूछताछ में कई अहम जानकारी भी मिली है जिस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में रामपुर चौरम थाने में केस दर्ज किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.