आरा, मार्च 17 -- पीरो, संवाद सूत्र पीरो थाना क्षेत्र के स्नेही टोला से सोमवार की रात पुलिस ने देसी कट्टा और कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक स्नेही टोला निवासी अक्षयवर चैधरी का पुत्र अमित कुमार है। सघन पूछताछ के बाद अमित कुमार को जेल भेज दिया गया। अपर थानाध्यक्ष पंकज कुमार के बयान पर अमित कुमार के विरुद्ध पीरो थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अवर निरीक्षक अमन कुमार को अनुसंधान की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। अपर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान सूचना मिलने पर स्नेही टोला स्थित अमित कुमार के घर की घेराबंदी की गयी। घेराबंदी के दौरान गेट खोलवाने पर अमित कुमार के बिस्तर के नीचे से देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...