देसी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा
फरीदाबाद, सितम्बर 5 -- फरीदाबाद, सरसमल। क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने चार सितंबर को सराय क्षेत्र से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान आदित्य 21 निवासी तिलपत-पल्ला के रूप में हुई है। टीम को उसके पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे सराय क्षेत्र में पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह देसी कट्टा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से पांच हजार रुपये में खरीदकर लाया था। पुलिस अब हथियार की खरीद और उससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में पहले से दो म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.