अररिया, मई 9 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना अंतर्गत अचरा पंचायत के वार्ड संख्या 09 में भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति को जबरन घर में बंधक बनाकर हथियार रखकर फंसाने की कोशिश मामले में पुलिस जांच के बाद पिता व पुत्र को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पिता पुत्र अचरा वार्ड नो निवासी उपेंद्र यादव एवं दीपक यादव बताया जाता है। प्राप्त जानकारी अनुसार उपेंद्र यादव एवं दीपक यादव पड़ोस के ही विजय शंकर यादव को भूमि विवाद को लेकर घर में बंधक बनाकर देसी कट्टा कमर में देकर पुलिस को फोन कर जमीन पर कब्जा करने का आरोपी लगाया। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर विजय शंकर यादव को हिरासत में लिया जबकि पुलिस के जांच व मोबाइल में मिले सबूत के आधार पर पता चला कि जमीनी विवाद में फसाने के नियत से उपेंद्र यादव व दीप...