देसी कंपनी Karbonn आज लॉन्च करेगी 2 नए बजट AI स्मार्टफोन, एक में मिलेगी 7000mAh की बैटरी, दूसरे में 120Hz डिस्प्ले
नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर देसी ब्रांड Karbonn अपनी जगह बनाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी आज यानी 2 नवंबर को भारत में दो नए स्मार्टफोन Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इन दोनों फोन की लॉन्च की डिटेल्स अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। वहीं, इनकी सेल Amazon के जरिए की जाएगी। खास बात यह है कि लॉन्च से पहले ही Amazon पर दोनों स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जहां इनके कई फीचर्स की जानकारी सामने आई है। Karbonn की नई Rebel सीरीज के दोनों फोन में Google Gemini AI का सपोर्ट होगा। Gemini गूगल का AI असिस्टेंट है, जिसकी मदद से यूजर सवाल पूछ सकते हैं, जानकारी हासिल कर सकते हैं और कई तरह के कामों में मदद ले सकते हैं। हालांकि, फोन में Gemini के कौन-कौन से खास फी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.