कानपुर, अप्रैल 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शराब के शौकीनों को झटका लगा है। एक अप्रैल से देसी, अंग्रेजी शराब से लेकर बीयर के दामों में बढ़ोतरी की गई है। शराब की 749 दुकानों में बढ़ी हुई दरें लागू कर दी गईं हैं। दुकानों में नया स्टाक भी आ गया है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी अंग्रेजी शराब की कीमतों में की गई है। देसी शराब में लगातार दूसरे साल पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अंग्रेजी व देसी शराब की दरों में दो साल बाद बढ़ोतरी हुई है। बाकी कोई बदलाव नहीं किया गया है। वित्तीय वर्ष खत्म होने के साथ ही नए वित्तीय वर्ष से शराब की दरों को बढ़ा दिया गया है। देसी शराब के पौव्वे में पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पौव्वा अब 75 से 80 रुपये का हो गया है। बीयर की बोतल व केन में 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अंग्रेजी के क्वार्टर में 10, हाफ में 20 और फुल में 4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.