देवरिया, अगस्त 24 -- देसही देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड देसही देवरिया के 269 शिक्षकों ने निपुण लक्ष्य और दीक्षा एप के संचालन का गुर सीखा। प्रशिक्षण के बाद शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित हुआ। विकास क्षेत्र के अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक शिक्षकों व शिक्षामित्रों का पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केंद्र में संपन्न हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी देसही देवरिया गोपाल मिश्रा के देख रेख में तीन बैच में प्रशिक्षण का आयोजन हुआ जिसमें विकास क्षेत्र के संपूर्ण 269 अध्यापकों (शिक्षामित्र, अध्यापक, प्रधानाध्यापक) ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। सत्रों में विभाजित प्रशिक्षण संचालित हुआ। संदर्भदाता के रूप में ए आर पी प्रवीण मणि त्रिपाठी, राम बहादुर सिंह, त्रियुगी प्रसाद महफुजुर्रहमान, मनोज गुप्ता तथा तकनीकी सहायक के रूप मे...