हाजीपुर, फरवरी 28 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र हाजीपुर-बछबाड़ा रेलखंड के देसरी स्टेशन के रेलवे ढाला संख्या 37 पर आरओबी का निर्माण कराने की मांग विधायक महेंद्र राम ने सदन के माध्यम से की है। उन्होंने कहा कि आरओबी नहीं रहने के कारण रेलवे ढाला पर जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। विधायक ने कहा कि रोजाना इस ढाला से होकर राजापाकर,महनार,महुआ और राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों के अलावा स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, थाना, बाजार और समेत अन्य कार्यों से आने और जाने के दौरान घंटों जाम में फंसे रहते है। अप-डाउन ट्रेनों के आने जाने के कारण फाटक बार-बार बंद होता है,इससे जनजीवन ठहर सा जाता है। फाटक के दोनों तरफ बड़ी संख्या में आबादी है,जिन्हें प्रतिदिन यह समस्याओं से जुझना पड़ता है। जिसको लेकर सरकार से मांग है कि आरओबी का निर्माण करवाया जाए। ताकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.