देसरी थाना क्षेत्र के तैय्यबपुर में दो टेम्पो की टक्कर में दो जख्मी
हाजीपुर, मई 2 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के तैय्यबपुर में शुक्रवार को दो टेम्पो की टक्कर हो गई। घटना में टेम्पो सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। उधर, दो टेम्पो की टक्कर के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई और दोनों घायलों में एक को विलट चौक के पास निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि दूसरे घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर को देखते हुए ने सदर अस्पताल भेज दिया। घायल व्यक्ति समस्तीपुर जिले के डुमरी निवासी राम इकवाल राम हैं। घायल व्यक्ति का आरोप है कि घटना के बाद टेम्पो चालक उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने के बाद गाड़ी खड़ी करने का बहाना बनाकर नीचे उतार दिया और मौके से फरार हो गया। टेम्पो में बैग, नगदी, जरूरी कागजात और अन्य सामान था। जिसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.