हरिद्वार, मार्च 7 -- देव संस्कृति विवि शांतिकुंज तथा वर्ल्ड एसोसिएशन आफ हिन्दू एकेडमिसिएंस (वाहा) के तत्वावधान में हिन्दुत्व से विकसित भारत विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस तथा देसंविवि व भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) के तत्वावधान आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर डॉ. चिन्मय पण्ड्या, आरएसएस के सह सरकार्यवाह पद्मश्री सुरेश सोनी, प्रो. नचिकेता तिवारी सहित अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि आरएसएस के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी ने कहा कि ऋग्वेद का मंत्र हमें मनुर्भव (मनुष्य बनो) का संदेश देता है ताकि समाज में दिव्यता का अवतरण हो सके। यदि समाज को सभ्य बनाना है, तो संस्कार और संस्कृति ही इसके आधारभूत माध्यम हैं। कहा कि वर्तमान में समाज की कुरीतियों का ...