नई दिल्ली, मार्च 28 -- भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए पिछला एक साल काफी शानदार रहा है। बता दें कि अप्रैल, 2025 से फरवरी, 2026 के बीच भारत से होने वाले पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्ट में 19 पर्सेंट की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान भारत से कुल 8,13,919 यूनिट्स विदेशों में भेजी गईं। एक्सपोर्ट के मोर्चे पर मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का दबदबा कायम है। कंपनी ने 34.4 पर्सेंट की सालाना ग्रोथ के साथ कुल 3,88,591 यूनिट्स कारों का निर्यात किया। इस बिक्री के दम पर मारुति सुजुकी का मार्केट शेयर बढ़कर 47.7 पर्सेंट हो गया है। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा कार एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- ये हैं देश की 5 बेस्ट माइलेज कारें, 1 लीटर पेट्रोल में 28 KM तक चलती हैंहुंडई और निसान ने भी पकड़ी रफ्तार एक्सपोर्...