मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (एनआईईपीए) नई दिल्ली के अंतर्गत राष्ट्रीय विद्यालय नेतृत्व केंद्र के द्वारा 17 से 19 जनवरी तक नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए बिहार के दो केस स्टडी का चयन हुआ है। देश स्तर पर कुल 55 केस स्टडी को चुना गया है। बिहार से चुने गए दो केस स्टडी में एक मुजफ्फरपुर और दूसरा पूर्णिया के हेडमास्टर का है। प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर उर्दू मुरौल के हेडमास्टर केशव कुमार ने विद्यालय में सबके सहयोग से सुशासन नेतृत्व शुरू किया और इससे बच्चों में हुए बदलाव पर केस स्टडी बनाई। इससे बच्चों की उपस्थिति से लेकर अन्य चीजों में किस तरह का बदलाव हुआ, केस स्टडी में इसको दर्शाया गया है। राष्ट्रीय सम्मेलन में केशव कुमार बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। 300 श्रेष्ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.