देश से माफी मांगें राहुल गांधी : भाजपा
नई दिल्ली, जुलाई 29 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। संसद से लेकर सड़क तक वार-पलटवार में उलझी भाजपा व कांग्रेस एक दूसरे पर माफी मांगने व न मांगने को लेकर आमने-सामने आ गई है। भाजपा ने संसद में गृह मंत्री पर गलतबयानी करने को लेकर राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा है तो राहुल गांधी ने भी माफी मांगने से मना कर दिया है। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी को कई बार माफी मांगने की याद दिलाई और कहा कि वह अदालत में माफी मांगते हैं। सांसद व भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर सदन में सरासर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा है वह लगातार देश को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। पात्रा ने कहा कि नेता विपक्ष ने देश के गृह मंत्री पर भी झूठे आरोप लगाए हैं। इसके लिए उनको देश से माफी मांगनी चाहिए। पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.