बक्सर, अप्रैल 22 -- बक्सर। बंगाल इंजीनियर रेजीमेंट में 24 वर्षों तक राष्ट्र सेवा करने के बाद हवलदार मुकेश कुमार सिंह (ग्राम खैरांटी) के सेवानिवृत्त होकर लौटे। बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ जिला इकाई ने उनका भव्य स्वागत किया। सेवानिवृत हवलदार को पहले शहीद स्मारक ले जाया गया। जहां वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष सूबेदार मेजर रामनाथ सिंह, सूबेदार मेजर हरिशंकर सिंह, सूबेदार मेजर जितेंद्र प्रसाद सिंह,​डॉ. सुधीर सिंह, ​अरविंद सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...