साहिबगंज, अप्रैल 11 -- राजमहल, प्रतिनिधि। जे के हाई स्कूल के रानी जमाहेर कुमारी देवी स्मार्ट सभागार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बिहार के बिहटा एयरफोर्स ट्रेनिंग सेंटर से पहुंचे अधिकारियों ने छात्रों को भारतीय वायुसेना में करियर बनाने की जानकारी दी। कार्यक्रम में विंग कमांडर अरविंद सिंह रावत, सार्जेंट पी.के. द्विवेदी एवं सार्जेंट जी.एस. नेगी ने भर्ती प्रक्रिया, प्रशिक्षण व्यवस्था और आवश्यक शैक्षणिक योग्यताओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय वायुसेना में शामिल होना केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि देश सेवा का सम्मानजनक अवसर है। इसके लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल जांच और इंटरव्यू जैसे विभिन्न चरणों से गुजरना होता है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे अभी से अपनी पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस ...