देश विरोधी पोस्ट करने पर व्यक्ति गिरफ्तार
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर देश-विरोधी पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को आरोपी की गतिविधियों के बारे में एक शिकायत मिली थी। इस जानकारी से संदेह हुआ कि सोशल मीडिया पर सक्रिय यह व्यक्ति किसी संदिग्ध नेटवर्क या देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के संपर्क में हो सकता है।शुरुआती जांच के आधार पर 21 सितंबर को हमीरपुर के सदर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और आरोपी को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पिछले छह महीनों से हमीरपुर में रह रहा था और दर्जी का काम कर रहा था। हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.