रामपुर, मार्च 17 -- रामपुर। देश विरोधी गतिविधियों के तार एक बार फिर रामपुर से जुड़ते नजर आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन से मिलकखानम थाना क्षेत्र के माटखेड़ा निवासी एक किशोर को गिरफ्तार किया है। उसपर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का गंभीर आरोप है। उसे दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करने के बाद छह दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। परिजनों के मुताबिक, आरोपी किशोर पंजाब के जालंधर स्थित एक मॉल में काम करता था। वह कुछ महीने पहले ही गांव से पंजाब गया था। 11 मार्च को वह ट्रेन से रामपुर वापस लौट रहा था। जैसे ही ट्रेन रामपुर स्टेशन पर रुकी, वहां पहले से मौजूद दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने उसे हिरासत में ले लिया और अपने साथ दिल्ली ले गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...